HomeHimachalश्री नैना देवी विस क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13...

श्री नैना देवी विस क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित

बिलासपुर|
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127.09 करोड़ रुपये की लागत की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए.

मुख्यमंत्री ने 2.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नमहोल के अतिरिक्त भवन, 3.69 करोड़ रुपये की लागत से डोलरा से बाग मेहला सम्पर्क मार्ग के शेष कार्य की मैटलिंग और टारिंग, 2.85 करोड़ रुपये से निर्मित गोहरी से सयार सम्पर्क मार्ग, 4.92 करोड़ रुपये से बने गलवा से चलैला सम्पर्क मार्ग, 5.25 करोड़ रुपये की लागत से दियोठ लग घाट जामली सड़क का स्तरोन्नयन, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नकराना और आसपास के गांव के तहत आंशिक रूप से कवर की गई बस्तियों के लिए 3.01 करोड़ रुपये से तैयार उठाऊ पेयजल परियोजना, स्वारघाट के लिए 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय और 3 करोड़ रुपये की लागत से श्री नैना देवी जी बस अड्डे में निर्मित आगमन हॉल का लोकार्पण किया.

ये भी पढ़ें:  IGMC में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 8.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय इन्डोर स्टेडियम, 79.25 करोड़ रुपये से नवगांव बैरी सड़क के सुधारीकरण एवं स्तरोन्नयन कार्य, 3.10 करोड़ रुपये से श्री नैना देवी सीवरेज परियोजना के स्तरोन्नयन, 5.43 करोड़ रुपये की लागत से तहसील सदर के मलोथी समोग में उठाऊ सिंचाई परियोजना के पूनर्निर्माण और 4.60 करोड़ रुपये से श्री नैना देवी जी तहसील के माजरी में बहाव सिंचाई परियोजना के सुधारीकरण कार्यों का शिलान्यास किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More