HomeHimachalSirmaurसिरमौर के टुटवी गांव में कांग्रेसी नेता की बेटी के विवाह समारोह...

सिरमौर के टुटवी गांव में कांग्रेसी नेता की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे CM सुक्खू, प्रवास कार्यक्रम तय

टूअर कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे हरिपुरधार हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से एक बजे तक वह गांव टुटवी में रहेंगे और विवाह समारोह में शामिल होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

संगड़ाह : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 20 जून को उपमंडल संगड़ाह के गांव टुटवी पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और भवाई पंचायत के प्रधान रह चुके बृजराज ठाकुर की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

टूअर कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे हरिपुरधार हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से एक बजे तक वह गांव टुटवी में रहेंगे और विवाह समारोह में शामिल होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुकाजी में बृजराज ठाकुर को प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं में गिना जाता है। मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद क्षेत्र में दोबारा राजनीतिक गतिविधियां तेज होने और नए शक्ति केंद्र बनने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:  गाड़ी से कूड़ा उठाने की आड़ में चल रहा था नशे का अवैध धंधा, नाहन में पुलिस ने दबोचा

सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान बृजराज ठाकुर ने कांग्रेस संगठन में प्रदेश सचिव समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। वर्तमान में वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति तथा कृषि एवं ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्याओं की सुनवाई भी करेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों में लंबे समय से बंद पड़े कुछ सरकारी संस्थानों के दोबारा शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लोगों को उम्मीद है कि वर्तमान सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता कार्यालयों के अलावा हरिपुरधार में सिविल अस्पताल को भी दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में 6 लाख लोगों के हार्ट का नहीं कोई रखवाला, इलाज को आखिर कब तक बाहरी राज्यों की दौड़?

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब तक केवल एक बार अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुका जी के शुभारंभ कार्यक्रम में इस विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे।

उधर, सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जिला सिरमौर की रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार स्थित थैना का बाग हेलीपैड पर पहुंचने के उपरांत टुटवी (भवाई) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम जन की समस्याएं सुनेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश, गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More