होमHimachalSirmaurजल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद,...

जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 4 जुलाई तक करें आवेदन

सिरमौर जिला के जल शक्ति मंडल राजगढ़ में विभिन्न पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और बहुउदेशीय कार्यकर्ता के कुल 10 पदों को अंशकालीन आधार पर भरा जा रहा है।

नाहन : सिरमौर जिला के जल शक्ति मंडल राजगढ़ में विभिन्न पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और बहुउदेशीय कार्यकर्ता के कुल 10 पदों को अंशकालीन आधार पर भरा जा रहा है।

अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल राजगढ़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंशकालीन आधार पर 04 पैरा पंप चालक नियुक्त किए जांएगे, जिसमें 2 पद अनारक्षित, 1 पद अनुसूचित और 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार पैरा फिटर के 2 पदों में 1 पद अनुुसूचित व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं तथा बहुउदेशीय कार्यकर्ता के 4 पदों में 2 पद अनारक्षित, 1 पद अनुसूचित और 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में स्टाफ नर्स के 71 पदों पर भर्ती, इस श्रेणी और बैच के अभ्यर्थी 20 जुलाई तक कराएं पंजीकरण

उन्होंने बताया कि पात्र इच्छुक व्यक्ति 4 जुलाई, 2026 तक अपना आवेदन डाक द्वारा अथवा स्वयं जल शक्ति मंडल राजगढ़ कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पैरा पम्प चालक के उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/डीजल मैकेनिक/पंप आपरेटर अथवा पंप संचालन रखरखाव के ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाण पत्र सहित 10 वीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। पैरा फिटर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त आईटीआई से फिटर ट्रेड में प्रमाण पत्र सहित 10 वीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 8 वीं पास होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मरीजों-तीमारदारों सहित डॉक्टरों को इंफेक्शन से बचाएगा ये मेडिकल कॉलेज, इस रणनीति को धरातल पर उतारने की तैयारी

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष, तथा उसके पास हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। पैरा पम्प चालक तथा पैरा फिटर की 7100 रुपये तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की 6000 रुपये प्रतिमाह पर अंशकालीन आधार पर प्रतिदिन 06 घंटे के लिए नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  जांगलिक सड़क दस दिन में खोलने के निर्देश, पुल निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये देगी सरकार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More