HomeHimachalSirmaurकालाअंब में इस हालत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी,...

कालाअंब में इस हालत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात खैरी के साथ लगते जंगल क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह (30) निवासी लट्ठे माजरी, नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा सकें।

ये भी पढ़ें:  पहाड़ों पर मैदानी नियम क्यों? CM सुक्खू का केंद्र से सवाल, JJM 2.0 पर MOU के साथ लंबित 1227 करोड़ भी मांगे

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से छानबीन कर रही है।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  'चूल्हे से लेकर चौक' तक कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करें महिलाएं : डा. बिंदल

बता दें कि ये दूसरा मामला है जिसका संबंध सिरमौर से सटे पड़ोसी राज्य हरियाणा से है। करीब एक माह पहले हरियाणा की एक युवती का शव सिरमौर के कोलर के समीप करौंदेवाली घाटी से अधजली हालत में बरामद हुआ था, जिसमें अंबाला पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की। अब कालाअंब में हरियाणा के युवक का शव मिला है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  टॉप-10 मेरिट में छाए सिरमौर के ये होनहार, चार स्थानों पर निजी तो एक सरकारी स्कूल का दबदबा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More