मंडी : जिला मंडी में 25 और 26 जून (वीरवार और शुक्रवार) को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल शक्ति विभाग द्वारा मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइन की मरम्मत और लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इन दोनों दिनों में पूरे दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जल शक्ति उपमंडल नंबर-1 मंडी के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण उपमंडल नंबर-1 के अंतर्गत आने वाले मेन बाजार, बंगला मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय, रवि नगर, सन्यारडी, थनेहड़ा मोहल्ला, टारना रोड, टारना मंदिर, मंगवाईं, बाड़ी, मट्ट, गणपति रोड, सैण, हॉस्पिटल रोड, क्षेत्रीय अस्पताल, मातृ एवं शिशु अस्पताल, पैलेस-1, पैलेस-2, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेठी, तल्याहड़, ब्राधीवीर, चडयारा, रानीबाईं, गैहरा, चंबी जोला, पधिऊं, कैहनवाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे एक दिन पहले ही पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और पानी का उपयोग केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए करें, ताकि विभाग को सहयोग मिल सके। विभाग ने आश्वस्त किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।