HomeHimachalHamirpurअग्निवीर भर्ती-2027: परीक्षा परिणाम के बाद सितंबर में होगी भर्ती रैली, शुरू...

अग्निवीर भर्ती-2027: परीक्षा परिणाम के बाद सितंबर में होगी भर्ती रैली, शुरू कर दें तैयारी

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर भर्ती-2027 की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा सकता है।

हमीरपुर : थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर भर्ती-2027 की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा सकता है।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिले के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट एवं मेडिकल के लिए संभवतः सितंबर में अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

कर्नल श्रीधर राजन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे इसके लिए तैयारी शुरू कर दें और संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आते ही अपने आवश्यक दस्तावेज भी बनवा लें।

ये भी पढ़ें:  शिमला में नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत, कल 30वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More