HomeHimachalSirmaurसराहां स्कूल में नई SMC का गठन, मोनी ठाकुर को सर्वसम्मति से...

सराहां स्कूल में नई SMC का गठन, मोनी ठाकुर को सर्वसम्मति से मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की आम सभा का आयोजन शनिवार को स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान किरण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य कविता शर्मा और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान सुरती चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सराहां (सिरमौर): जिला सिरमौर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की आम सभा का आयोजन शनिवार को स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान किरण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य कविता शर्मा और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान सुरती चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान सरकार और शिक्षा विभाग के नवीन संशोधित निर्देशों के अनुसार विद्यालय की नई एसएमसी का पुनर्गठन किया गया। विभागीय नियमों के तहत सबसे पहले 15 अभिभावकों का समिति के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया।

इसके बाद उपस्थित अभिभावकों ने आगामी दो वर्षों के लिए एसएमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन भी सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मोहन सिंह उर्फ मोनी ठाकुर को एसएमसी अध्यक्ष और पूनम शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।

ये भी पढ़ें:  शिलाई-शिमला बस टाइमिंग पर विवाद, पांवटा साहिब में निजी संचालक पर केस; सरकारी बस रोकने का आरोप

बैठक में विद्यालय भवन समिति और शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश गौतम, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप, विजेश अत्री, राजेश शर्मा और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने कहा कि विद्यालय के विकास में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई समिति विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर सकारात्मक योगदान देगी।

बैठक के दौरान नवनियुक्त एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह उर्फ मोनी ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और अभिभावकों व स्कूल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास रहेगा।

ये भी पढ़ें:  स्कूटी का चालान काटने पर भड़का परिवार, पुलिस कर्मी को मारे थप्पड़, गले से पकड़ा, कान से सोने की बाली छीनने का भी आरोप

Latest Articles

Explore More