HomeHimachalChambaहिमाचल में दर्दनाक हादसाः 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन...

हिमाचल में दर्दनाक हादसाः 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत; एक गंभीर

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर उपमंडल में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, हादसा सांबरा-उरेई संपर्क मार्ग पर सारणी का नाला के पास हुआ

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर उपमंडल में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, हादसा सांबरा-उरेई संपर्क मार्ग पर सारणी का नाला के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरकर नाले में जा पहुंची। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। ऑल्टो कार लूना से वाया सांबरा होते हुए रूहनुकोठी की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। जानकारी मिली है कि कार सवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच सारणी का नाला के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में लुढ़क गई।

ये भी पढ़ें:  31 मई तक बंद रहेगा भल्लू-बलघाड़ रोड, मरम्मत कार्य के चलते बदला रूट प्लान

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

इस हादसे में उरेई गांव निवासी चतरो देवी, बशेरो देवी और रूहनुकोठी निवासी रविकांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर घायल लता देवी निवासी उरेई भरमौर ने मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल राकेश का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार जारी है।

हादसे के बाद पूरे भरमौर इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है और कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  चलती बस से गिरा यात्री, चालक पर लापरवाही के आरोप; रबौण की घटना का वीडियो वायरल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More