HomeCrimeबिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ पकड़े गए ये 3 युवक,...

बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ पकड़े गए ये 3 युवक, एसआईयू ने दिया कार्रवाई को अंजाम

तीनों आरोपी महिंद्रा बोलरो नियो में सवार थे, जिनके कब्जे से टीम ने 6.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है.

नाहन|
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक बार फिर चिट्टे के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई.

आरोपियों की पहचान पूर्ण चंद (26) निवासी गांव बड़ोन, वीरेंद्र (37) निवासी घलजा और नवीन पंवार (26) निवासी गांव बड़ोन (सभी तहसील ददाहू निवासी) जिला सिरमौर के तौर पर हुई है. तीनों आरोपी महिंद्रा बोलरो नियो में सवार थे, जिनके कब्जे से टीम ने 6.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है.

बता दें कि इससे पहले 8 फरवरी को भी एसआईयू टीम ने नाहन के कांशीवाला के समीप 15.6 ग्राम चिट्टे सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब टीम ने इन तीनों आरोपियों को भी चिट्टे के साथ धर दबोचा है.

ये भी पढ़ें:  नगर निकाय चुनाव: बिलासपुर में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More