HomeHimachalSirmaurअब तक न पेंशन मिली, मेडिकल बिलों का भी दो साल से...

अब तक न पेंशन मिली, मेडिकल बिलों का भी दो साल से नहीं हो पाया भुगतान

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जनवरी 2016 से रिवाइज स्कैल का एरियर और डीए किस्त का भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है. इसका एकमुश्त भुगतान किया जाए.

नाहन|
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन इकाई की मासिक बैठक सोमवार को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हुई. मंच के उपप्रधान गुमान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशन न मिलने पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया. इसके साथ साथ पेंशनरों ने मेडिकल बिलों की रिवर्समैंट न होने पर भी कड़ा ऐतराज जताया.

पेंशनरों ने कहा कि दो साल से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है. यही नहीं ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का समय पर भुगतान न होने पर भी नाराजगी जताई. 65-70-75 वर्ष पूरे होने पर 5-10-15 फीसदी बेसिक में समायोजित करने और पंजाब की तर्ज पर सीटीसी की सुविधा प्रदान करने की मांग की. मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जनवरी 2016 से रिवाइज स्कैल का एरियर और डीए किस्त का भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है. इसका एकमुश्त भुगतान किया जाए.

ये भी पढ़ें:  पैदल ड्यूटी जा रहे व्यक्ति पर हाथी ने किया हमला, सूंड से उठाया और झाड़ियों में फेंका, बच गई जान

इस मौके पर बृजभूषण, अमन कुमार, राधा देवी, सतीश चंद, लायक राम, शमशाद खान, गुमान सिंह, गोरखू राम, सोमनाथ, गीताराम, गुरदयाल, अशरफ अली, नाजीर, लाल चंद, अमरेश कुमार और चांद बीवी आदि पेंशनर मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More