HomeHimachalMandiदर्दनाक हादसा: उल्टी करने कार से उतरी थी महिला... अगले ही पल...

दर्दनाक हादसा: उल्टी करने कार से उतरी थी महिला… अगले ही पल पहाड़ी से गिरी चट्टान ने ले ली जान

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह भारी बारिश के बीच हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह भारी बारिश के बीच हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान जिला सोलन के नालागढ़ निवासी सुखबीर कौर (38), पत्नी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रही थी। इस दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब उन्हें उल्टी महसूस हुई, तो उन्होंने औट में शनि मंदिर के समीप कार रुकवाई और गाड़ी से नीचे उतरीं।

बताया जा रहा है कि महिला जैसे ही कार से बाहर निकलकर उल्टी करने किनारे बैठी तो इसी बीच पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर सीधा उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं।

ये भी पढ़ें:  DC मंडी की अपील : नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं जिलावासी

परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए नगवाई अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस ने वाहन चालकों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। मानसून के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  SOLAN : सिरमौर कल्याण मंच की बैठक में आपदा पीड़ितों की मदद पर मंथन, लिया ये फैसला
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More