HomeWeatherहिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना, कल से...

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना, कल से साफ रहेगा मौसम

12, 13 और 14 फरवरी के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस बीच मौसम में कोई खास मौसम परिवर्तन नहीं होगा.

शिमला|
रोहतांग दर्रा, कुल्लू और लाहौल में गत सोमवार को हल्का हिमपात हुआ. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ये मौसम में ये बदलाव आया. मंगलवार को प्रदेश के कई भागों में मौसम साफ बना हुआ है. सुबह से ही अच्छी धूप खिली है.

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना है. 15 फरवरी को प्रदेश में दोबारा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 11 फरवरी तक सक्रिय रहेगा, जिससे प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हिमपात और वर्षा की संभावना बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नौहराधार में भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

12, 13 और 14 फरवरी के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस बीच प्रदेश के मौसम में कोई खास मौसम परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश में मौसम में बदलाव आ सकता है. इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और बारिश हो सकती है.

जहां तक प्रदेश के मैदानी एवं निचले इलाकों की बात है तो पिछले लंबे समय से बारिश नहीं हुई है. इस समय फसलों के लिए बारिश की जरूरत भी है. खासकर जिन इलाकों के किसान मौसम आधारित खेती पर निर्भर हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More