HomeHimachalSirmaurडीसी सिरमौर के निर्देश, एनएच-707 के निर्माण से हुए नुकसान को जल्द ठीक करें मोर्थ के अधिकारी

डीसी सिरमौर के निर्देश, एनएच-707 के निर्माण से हुए नुकसान को जल्द ठीक करें मोर्थ के अधिकारी

उन्होंने कहा कि इस नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है. अब इसका 20 प्रतिशत कार्य शेष रह गया है, जिसे शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा. 

नाहन|
पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 को चौड़ा करने के दौरान हुए नुकसान के संदर्भ में मंगलवार को नाहन में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को सड़क चौड़ा करने के दौरान प्राकृतिक जलस्त्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान को शीघ्र अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने बताया कि इस नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है. अब इसका 20 प्रतिशत कार्य शेष रह गया है, जिसे शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा. उन्होंने मोर्थ के अधिकारियों को शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ साथ इस कार्य के दौरान जल शक्ति विभाग की सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं, प्राकृतिक जल स्रोतों और स्थानीय सड़कों को हुए नुकसान को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:  शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों के आयोजन के निर्देश, नाहन में डीसी ने ली बैठक

इसके साथ साथ डीसी ने इस सड़क पर यातायात को सुचारू रखने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को यातायात में कोई असुविधा न हो. बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अभिषेक मित्तल, खनन अधिकारी सिरमौर कुलभूषण शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जगबीर वर्मा, मोर्थ के पीडी साश्वत माहापात्रा, हरजीत सिंह, जीसी सत्या, वी श्रीनिवास राव, शिकायत कर्ता व समाजसेवी नाथूराम मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More