होमHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी बांध परियोजना के तहत द्वितीय चरण में प्रभावित 4 गृहविहीन...

श्री रेणुकाजी बांध परियोजना के तहत द्वितीय चरण में प्रभावित 4 गृहविहीन परिवारों की सूची अधिसूचित: DC

सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in और संबंधित पटवार वृत खाला क्यार, संगड़ाह, लानामच्छेर में भी अवलोकन हेतु 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक उपलब्ध होगी।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि महाप्रबंधक श्री रेणुकाजी बांध परियोजना से प्राप्त सूचियों के अनुरूप द्वितीय चरण में प्रस्तावित गृहविहीन होने वाले परिवारों की सूची में पंचायत/राजस्व गांव लाना भाल्टा/बोगली व्यालग/लानामच्छेर के 2 परिवार और पंचायत/राजस्व गांव संगड़ाह/लगनू के 1 परिवार और पंचायत/राजस्व गांव जामू कोटी/जामू के 1 परिवार को गृहविहीन परिवारों की सूची अधिसूचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in और संबंधित पटवार वृत खाला क्यार, संगड़ाह, लानामच्छेर में भी अवलोकन हेतु 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक उपलब्ध होगी।

उपायुक्त ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना के लिए अधिग्रहित हुए हैं और उनका नाम इस सूचि में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है, वह अपने दावे व आक्षेप लिखित रूप में रेणुकाजी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू, तहसीलदार ददाहू और रेणुकाजी स्थित संगडाह, नायब तहसीलदार नारग व भू-व्यवस्था वृत वासनी के कार्यालय में 15 जुलाई, 2026 तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त दावे या आक्षेप मान्य नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें:  दिसंबर 2026 तक मेडिकल कॉलेजों में मिलेंगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, एम्स बिलासपुर के विस्तार को सरकार देगी पूरा सहयोग: सुक्खू

Latest Articles

Explore More