होमHimachalShimlaडिपुओं में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा राशन; चीनी 7 रुपये किलो...

डिपुओं में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा राशन; चीनी 7 रुपये किलो महंगी, एपीएल के आटा-चावल के दाम भी बढ़े

राशन की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है, जब आम परिवार पहले से ही रोजमर्रा की जरूरतों के बढ़ते खर्च से जूझ रहे हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सरकारी राशन डिपुओं से सस्ता राशन लेने वाले परिवारों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

एक दिसंबर से डिपुओं में मिलने वाली चीनी, चावल और आटे की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत आने वाले परिवारों पर पड़ेगा, जिन्हें अब चीनी के लिए सात रुपये प्रति किलो अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं, एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए चावल और आटा भी महंगा हो जाएगा।

नई दरों के अनुसार एनएफएसए परिवारों को अभी तक 13 रुपये प्रति किलो मिलने वाली चीनी के लिए अब 20 रुपये प्रति किलो देने होंगे। यानी चीनी के दाम में सीधे सात रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें:  चिकित्सा सुधार और डॉक्टरों के हितों की 'जंग' लड़ेगी AIPMA: डॉ. आंचल

वहीं, एपीएल परिवारों को मिलने वाले चावल की कीमत 13 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। इसी तरह आटे के दाम भी 12 रुपये से बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति किलो किए जा रहे हैं।

इस बढ़ोतरी का असर परिवारों के मासिक बजट पर भी पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर कोई एपीएल परिवार महीने में 10 किलो चावल और 10 किलो आटा खरीदता है तो उसे पहले के मुकाबले 45 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

इसमें चावल पर 20 रुपये और आटे पर 25 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसी तरह एनएफएसए परिवार यदि महीने में पांच किलो चीनी खरीदता है तो उसे 35 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में खाद्यान्नों के गोदाम और उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण, डीसी ने जांचीं तमाम व्यवस्थाएं

राशन की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है, जब आम परिवार पहले से ही रोजमर्रा की जरूरतों के बढ़ते खर्च से जूझ रहे हैं। आटा, चावल और चीनी जैसी जरूरी खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से कम आय वाले परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More