HomeHimachalSirmaurपुलिस भर्ती का दूसरा दिन : 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214...

पुलिस भर्ती का दूसरा दिन : 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214 ने क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन गत मंगलवार को 165 महिला अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी. दो दिनों में कुल 379 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास कर चुकी हैं.

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन में आरक्षी पदों के लिए चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन भी सैकड़ों की तादाद में महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान महिला अभ्यर्थियों ने खाकी वर्दी पहनने का सपना लिए ग्राउंड टेस्ट में अपना दमखम दिखाया. बुधवार को भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 214 महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट क्लीयर किया.

बता दें कि पुलिस लाइन नाहन में महिला और पुरूष के आरक्षी पदों के लिए 11 से 20 फरवरी तक पुलिस उप महानिरीक्षक गुरू देव शर्मा की अध्यक्षता में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के जगात खाना में फटा बादल, सैलाब से सतलुज में बह गए वाहन, कई मलबे में दबे

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 14 फरवरी तक महिला आरक्षी पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसमें बुधवार को कुल 1100 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें से कुल 809 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया.

उन्होंने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा के दौरान कुल 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214 ने यह परीक्षा पास की है, जबकि 593 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रहीं. उन्होंने बताया कि पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 20 फरवरी तक चलेगी.

ये भी पढ़ें:  गोकशी के विरोध में हरिपुरधार में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन गत मंगलवार को 165 महिला अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी. दो दिनों में कुल 379 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास कर चुकी हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More