HomeHimachalSirmaur13 जुलाई को शिलाई आएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, छात्रा कबड्डी खेल...

13 जुलाई को शिलाई आएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का करेंगे उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 जुलाई, 2026 को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन करेंगे

नाहन : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 जुलाई, 2026 को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुबह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में नव-निर्मित छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने शिक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही शिक्षा महकमा भी अलर्ट हो गया है।

ये भी पढ़ें:  पहाड़ों की कटाई और निजी निर्माण पर रोक, सोलन में 31 अगस्त तक लागू रहेंगे आदेश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More