होमHimachalKangraकेंद्रीय विश्वविद्यालय के 702 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 27 को गोल्ड मेडल...

केंद्रीय विश्वविद्यालय के 702 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 27 को गोल्ड मेडल दिए; CJI सूर्यकांत ने नवाजे मेधावी

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज धर्मशाला के सभागार में किया गया।

इस भव्य समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विश्वविद्यालय के वर्ष 2024 तक के पासआउट 702 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गईं, इनमें 584 स्नातकोत्तर विद्यार्थी हैं।

पीएचडी पूरी करने वाले 48 शोधार्थियों को भी उपाधि दी गई। समारोह में 27 गोल्ड मेडल दिए गए।

अतिथियों को हिमाचली परंपरा के अनुसार शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कांगड़ा कलम की पेंटिंग और चंबा थाल भी भेंट किए गए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में किरायेदार के ठिकाने पर SIU की रेड, राजस्थान के शख्स से पकड़ी 174 ग्राम अफीम

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More