होमHimachalKangraजम्मू से देहरादून जा रही लग्जरी बस हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त, अमरनाथ यात्रियों...

जम्मू से देहरादून जा रही लग्जरी बस हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त, अमरनाथ यात्रियों समेत सवार थे 57 लोग

जम्मू से देहरादून जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की लग्जरी बस देर रात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डमटाल क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कांगड़ा/डमटाल : जम्मू से देहरादून जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की एक लग्जरी बस देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डमटाल क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस के पलटने से अमरनाथ यात्रियों समेत 16 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय बस में कुल 57 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी हॉलिडेज की बस (AR-20B-0962) जम्मू-जालंधर वाया पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल स्थित नरुला पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से सर्विस लेन की ओर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल 16 यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ने के मामले में ABVP के छह छात्र कार्यकर्ताओं पर केस, जांच तेज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में अमरनाथ यात्रा से जुड़े श्रद्धालु भी सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। हालांकि, दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव और थाना प्रभारी विशाल राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य के बाद दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल, गनीयत ये रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, माजरा में 104 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार; संगड़ाह में 5 लीटर अवैध शराब पकड़ी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More