होमHimachalपहाड़ों पर पाला बना जान का दुश्मन, 2 बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग...

पहाड़ों पर पाला बना जान का दुश्मन, 2 बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग थे सवार

नाहन: जिला सिरमौर में पाला वाहन चालकों की जान का दुश्मन बन रहा है. उपमंडल संगड़ाह में अलग-अलग जगहों पर 2 बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इन दोनों वाहनों में कुल 9 लोग सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित है. दोनों ही हादसे रविवार को पाले पर वाहन स्किड होने के कारण सामने आए हैं.
जानकारी के अनुसार हरिपुरधार से पहले नाहन मार्ग पर कोली के बाग के समीप पेश आया. यहां पंचकूला से घूमने आए पर्यटकों की एक बोलेरो सड़क से 200 मीटर नीचे लुढ़क गई. वाहन में एक ही परिवार के एक बच्चे सहित 7 लोग सवार थे. इसी बीच यह वाहन पाले पर स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चोटिल लोगों को संगड़ाह अस्पताल लाया गया. इसमें से 2 को हल्की चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
इससे पूर्व एक अन्य हादसा हरिपुरधार-राजगढ़ रोड़ पर सामने आया. यहां हरिपुरधार से 2 किलोमीटर दूर साजखिल के समीप भी एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा उस वक्त सामने आया, जब राजगढ़ क्षेत्र से एक बोलेरो कैंपर हरिपुरधार की तरफ आ रही थी. इसी बीच बर्फ पर जमे पाले पर स्किड होकर यह गाड़ी सड़क से बहार चली गई. बुलेरो में दो लोग सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित है.
गनीमत यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों में पड़ रहा पाला वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है. यह पाला जहां हादसों का कारण बन रहा है, तो वहीं इससे स्किड होकर वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. बता दें कि पिछले 6 दिनों में 7 हादसे सामने आ चुके हैं. इसमें एक व्यक्ति की जान गई तो 12-13 लोग घायल हुए.
संगड़ाह पुलिस थाना के एसएचओ मनसाराम ने बताया कि दोनों ही हादसों में वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित है. उन्होंने वाहन चालकों से भी आग्रह किया कि बर्फबारी और पाले के बीच सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें:  SAI धर्मशाला में 15-16 जुलाई को बालिका कबड्डी ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और आवास सुविधा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More