श्री रेणुकाजी : श्रावण संक्रांति (हरियाली संक्रांति) के पावन अवसर पर श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड की ओर से पवित्र श्री रेणुकाजी झील पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर क्षेत्र, प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महाआरती में श्री रेणुका जी बांध परियोजना के डीजीएम दिनेश शर्मा बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। उनके साथ एनडीआरएफ टुकड़ी के इंस्पेक्टर अभिमन्यु, श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ठाकुर भरत सिंह और बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी रमेश कपिल, पंडित रविदत्त ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न करवाई। कार्यक्रम में विकास बोर्ड के कर्मचारी माता राम, वीरेंद्र सिंह, तारा चंद, राजेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, रोशन लाल, गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महाआरती के दौरान पूरा श्री रेणुका जी तीर्थ दीपों की रोशनी और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां रेणुका का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की।
