HomeHimachalSirmaurसिरमौर के लिए 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश का 'रेड...

सिरमौर के लिए 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन सिरमौर ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि 23 जुलाई, 2026 तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

नाहन : मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन सिरमौर ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि 23 जुलाई, 2026 तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

उपायुक्त ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जुलाई को सिरमौर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 20 को यलो अलर्ट और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी... 12 तक नहीं मिलेगी राहत

प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के समीप नहीं जाने और वाहन चलाते समय गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि सभी नागरिक मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:  'नमामि गंगे' योजना से संवरेगा पांवटा साहिब का 'गोविंद घाट', उद्योग मंत्री ने सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य का लिया जायजा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More