HomeHimachalMandi19 से 23 जुलाई तक मंडी में भारी बारिश की चेतावनी, 21...

19 से 23 जुलाई तक मंडी में भारी बारिश की चेतावनी, 21 और 22 को रेड अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार जिला मंडी में 19 जुलाई से 23 जुलाई, 2026 तक प्रतिकूल मौसम रहने की संभावना है। विशेष रूप से 21 जुलाई और 22 जुलाई को वर्षा की तीव्रता बढ़ने की आशंका है।

मंडी : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने शनिवार को बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार जिला मंडी में 19 जुलाई से 23 जुलाई, 2026 तक प्रतिकूल मौसम रहने की संभावना है। विशेष रूप से 21 जुलाई और 22 जुलाई को वर्षा की तीव्रता बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 19 जुलाई को येलो अलर्ट, 20 और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, जबकि 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार ने 3 साल युवाओं को ठगा, नहीं दी एक भी पक्की नौकरी: डॉ. बिंदल

उपायुक्त ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने, नदियों-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा उफनते खड्डों से दूर रहने, अस्थिर ढलानों और ओवरफ्लो पुलों को पार न करने की सलाह दी है। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक सामान, मोबाइल फोन तथा टॉर्च आदि तैयार रखने का भी परामर्श दिया है।

उपायुक्त ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने, आवश्यक मशीनरी, आपदा राहत दल एवं जरूरी सेवाओं को तैयार रखने तथा अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर जिला के मतदान क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित : DC

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र मंडी से तत्काल संपर्क करें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र , मंडी से दूरभाष नंबर 01905-226201, 226202, 226203, 226204 तथा आपातकालीन मोबाइल/व्हाट्सएप: 8544771889 पर और टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन: 1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More