राजगढ़ : जिला सिरमौर पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को शिमला जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार पीओ सेल की टीम ने पुलिस थाना राजगढ़ में वर्ष 2019 में दर्ज धारा 279 और 337 भारतीय दंड संहिता में वांछित उद्घोषित अपराधी कुशाल ठाकुर निवासी गांव कुंथल, डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को छेला (जिला शिमला) से गिरफ्तार किया।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश करेगी।
