राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार चालक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम गश्त के दौरान जघेड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कमल निवासी गांव पड़गैया, डाकघर चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला, गिरिपुल से नेरीपुल की ओर चिट्टा लेकर आ रहा है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.55 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।