Horoscope 24 July 2026: शुक्रवार का दिन शुरू करने से पहले जान लें ग्रहों की चाल आपकी राशि पर क्या असर डाल रही है। आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसे यात्रा का योग बनेगा और किन लोगों को विवाद से बचने की सलाह दी गई है… पढ़ें 24 जुलाई का संपूर्ण राशिफल।
मेष राशि
आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आज आपको धन कमाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय में या कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी छवि को खराब कर सकता है। शत्रु से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: चांदी की कोई चीज धारण करें।
वृष राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। आप अपना स्वार्थ देखेंगे। किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला | उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।
मिथुन राशि
छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना देखने को मिल सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन करते समय भी सतर्क रहें। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: आज मंदिर जाकर नीले फूलों से शनि देव जी की उपासना करें।
कर्क राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य संबंधी चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सलेटी | उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।
सिंह राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।
कन्या राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़े हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: कॉफी | उपाय: आज चांदी धारण करें।
तुला राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।
वृश्चिक राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर आज निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहस कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज मिट्टी के बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।
धनु राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गेहुआं | उपाय: चांदी के चौकोर टुकड़े अपने पास रखें।
मकर राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, नहीं तो किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आई हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सिंदूरी | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है। अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। व्यावसायिक साझेदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: फटे-पुराने कपड़े और रद्दी सामान को घर से बाहर निकालें।