HomeCrimeपड़ोसी ने नाबालिग से की ये घिनौनी हरकत, अस्पताल में खुलासे से...

पड़ोसी ने नाबालिग से की ये घिनौनी हरकत, अस्पताल में खुलासे से दंग रह गए सब, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है. मामले में जांच जारी है.

सोलन|
हिमाचल प्रदेश में एक नाबालिग से पड़ोसी ने ऐसी घिनौनी हरकत की कि चोटिल हालत में जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उपचार के साथ टेस्ट में हुए खुलासे ने सबको हैरत में डाल दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिला सोलन से जुड़ा है. जहां एक पड़ोसी युवक ने नाबालिग को शादी के झांसे में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया.

जानकारी के अनुसार जिला सोलन निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी 17 साल की बेटी 7 जनवरी 2025 को घर की सफाई करते समय दूसरी मंजिल से अचानक पांव फिसलने के कारण गिर गई थी, जिससे उसे काफी चोटें आईं. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अनमोल ने किया टॉप, यहां चेक करें अपना रोल नंबर

प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला अस्पताल रैफर किया गया. शिमला में उपचार के साथ टेस्ट के दौरान परिजनों को पता चला कि उनकी चोटिल बेटी गर्भवती है. बेटी से जब परिजनों ने इस बारे पूछताछ की तो बताया कि इनके पड़ोस में रहने वाले युवक मनी रॉय ने शादी का झांसा देकर उससे अवैध शारीरिक संबंध बनाए.

लिहाजा, आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना सोलन में मामला दर्ज करवाया गया. इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान 14 फरवरी को महिला पुलिस थाना की टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी मनी रॉय (21) को गिरफ्तार कर लिया.

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है. मामले में जांच जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More