HomeHimachalSolanसोलन में 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, 70 पदों पर होगी भर्ती;...

सोलन में 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, 70 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

जिला सोलन के मॉडल करिअर सेंटर, जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 31 जुलाई 2026 को 70 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। ये जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।

सोलन : जिला सोलन के मॉडल करिअर सेंटर, जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 31 जुलाई 2026 को 70 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। ये जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 50 पदों और तपन इंडस्ट्रीज सोलन में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव कस्टमर और टीम लीडर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक और आयु 18 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल EEMIS पर Candidate Login के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अलग-अलग हादसों में 2 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, एक सड़क पर पलटी, दूसरी खाई में गिरी

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को सुबह 10:30 बजे मॉडल करिअर सेंटर, जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रागपुर को मिला एसडीएम कार्यालय, नल्सूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More