HomeHimachalSirmaurऑरेंज अलर्ट: नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे...

ऑरेंज अलर्ट: नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे बंद, SDM ने जारी किए आदेश

जारी आदेशों के अनुसार नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई और आंगनबाड़ी केंद्र 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) को बंद रहेंगे। हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

नाहन : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), शिमला द्वारा जिला सिरमौर के लिए 28 जुलाई, 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी वर्षा, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन तथा अन्य मौसम संबंधी घटनाओं की संभावना व्यक्त की गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नाहन राजीव सांख्यान ने जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई और आंगनबाड़ी केंद्र 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) को बंद रहेंगे। हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, राजगढ़ में पकड़ीं 36 बोतल; नाहन में शराब परोसने पर होटल संचालक पर केस

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हितों की रक्षा की जा सके।

शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति तथा ड्यूटी के संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश एवं आदेश यथावत लागू रहेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More