HomeHimachalChambaहिमाचल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, घरों में...

हिमाचल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, गाड़ियां बहीं, JCB नाले में गिरी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चंबा में कई घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में मलबा घरों और दुकानों में घुस गया।

चंबा : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चंबा में कई घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में मलबा घरों और दुकानों में घुस गया। 12 से अधिक वाहन मलबे में दब गए और कई परिवारों को एहतियात के तौर पर अपने घर खाली करने पड़े। इसके साथ साथ शिमला, मंडी, कांगड़ा और सोलन से भी भूस्खलन, जलभराव और सड़कें बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब कहर बरपा रही है। चंबा जिला मुख्यालय से सटे सुल्तानपुर वार्ड में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आए फ्लैश फ्लड से अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव के कारण कई घरों में पानी घुस गया, कई गाड़ियां बहाव की चपेट में आ गईं। चंबा हाईवे पर कई वाहन मलबे में फंस गए।

ये भी पढ़ें:  सोलन में आल्टो कार से 17.41 ग्राम चिट्टा और ₹5,600 नकदी बरामद, युवती समेत तीन गिरफ्तार, कार भी जब्त

भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भट्ठी नाला में मंगलवार को मलबा हटाने के दौरान एक जेसीबी मशीन अचानक असंतुलित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते जेसीबी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

फ्लैश फ्लड के चलते क्षेत्र की कई सड़कें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर यातायात भी बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाले में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। तेज बहाव और पानी की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:  ऊना में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 19 चार्ज अधिकारी सम्मानित

मौसम विभाग ने 28 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर सिरमौर और बिलासपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शिमला, सोलन और मंडी में यलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड आने की आशंका काफी अधिक है। नदी-नालों के उफान पर होने के कारण लोगों से इनके आसपास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी और इस अवधि के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 1 और 2 अगस्त को भी कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी एमआरआई मशीनें, नाहन समेत 5 में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More