HomeHimachalSirmaurसिरमौर में जाली कृषक प्रमाण-पत्र से कृषि भूमि खरीदने का आरोप, महिला...

सिरमौर में जाली कृषक प्रमाण-पत्र से कृषि भूमि खरीदने का आरोप, महिला के खिलाफ FIR

जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने के आरोप में एक महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सराहां : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने के आरोप में एक महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पच्छाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्र दत्त पुत्र हुकम दत्त निवासी गांव व डाकघर सराहां, तहसील पच्छाद ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-49D, निवासी एक महिला ने (वर्तमान पता गांव पोहघाट, पच्छाद) ने कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से कृषि भूमि खरीदी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 महीने में 163 गुमशुदा लोगों को ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान भूमि संबंधी नियमों का उल्लंघन किया गया और उन्हें तथा स्थानीय निवासियों को धमकाकर भयभीत करने का भी प्रयास किया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

ये भी पढ़ें:  21 जुलाई को नादौन में नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, प्रशासन ने बताई ये वजह
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More