HomeHimachalSirmaurनाहन से चोरी स्कूटी अंबाला से बरामद, CCTV फुटेज से मिला सुराग,...

नाहन से चोरी स्कूटी अंबाला से बरामद, CCTV फुटेज से मिला सुराग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में बाल अपचारी काबू

नाहन पुलिस ने चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर नाहन से चोरी हुई स्कूटी को हरियाणा के अंबाला से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को धर दबोचा है।  

नाहन : जिला सिरमौर की नाहन पुलिस ने चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर नाहन से चोरी हुई स्कूटी को हरियाणा के अंबाला से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को धर दबोचा है।

पुलिस के अनुसार पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस चौकी गुन्नूघाट में 27 जुलाई को नया बाजार निवासी अजय सिंगला (58) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 जुलाई की रात उनकी दुकान ‘सिंगला सेल्फ स्टोर’ के बाहर खड़ी स्कूटी (एचपी-18सी-5734) चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति को स्कूटी चोरी कर ले जाते हुए देखा।

ये भी पढ़ें:  फोन इग्नोर करना अफसरों को पड़ेगा भारी, विधानसभा में गूंजा मामला, स्पीकर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरीशुदा स्कूटी की तलाश के लिए अन्वेषण अधिकारी रणबीर सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल चमन लाल की विशेष टीम को हरियाणा के अंबाला भेजा गया।

अंबाला रेलवे स्टेशन और जीआरपी क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक बाल अपचारी को काबू कर लिया। उसकी निशानदेही पर अंबाला रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बड़ी राहत, सुक्खू सरकार ने 78% बढ़ाया वेतन, अब मिलेंगे ₹60,000 प्रतिमाह
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More