नाहन : रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन और क्लब की सदस्यों ने शुक्रवार को वन मंडल अधिकारी (DFO) नाहन अवनी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नाहन के नेचर पार्क में जल्द ही “Say No to Plastic” अभियान शुरू करने की योजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। अभियान के तहत पार्क को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता और सफाई गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
DFO अवनी भूषण ने इस पहल की सराहना करते हुए क्लब को आवश्यक मार्गदर्शन दिया और अभियान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। क्लब की ओर से बताया गया कि इस परियोजना से जुड़े आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।
