HomeHimachalSolanलोधीमाजरा फैक्ट्री चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, सामान समेत वारदात में इस्तेमाल...

लोधीमाजरा फैक्ट्री चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, सामान समेत वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त

पुलिस ने लोधीमाजरा स्थित एक उद्योग से एल्युमिनियम फॉयल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोधीमाजरा स्थित एक उद्योग से एल्युमिनियम फॉयल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी गया सारा सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर जब्त कर ली गई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को थाना मानपुरा में लोधीमाजरा स्थित एक उद्योग से करीब 1.54 लाख रुपये मूल्य की एल्युमिनियम फॉयल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई: हिमाचल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित 7 लोगों पर केस, बचाईं 11 महिलाएं

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी गांव मानपुरा, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन और मोहम्मद रफीक निवासी गांव पगुपुरा, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 अगस्त को नालागढ़ की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उनका किसी अन्य आपराधिक वारदात से भी संबंध है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  एचआरटीसी के घाटे वाले 390 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, बस खरीद पर 30 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More