HomeHimachalSirmaurहरियाणा से भुक्की लेकर पांवटा साहिब आ रहा था ट्रक चालक, 2.350...

हरियाणा से भुक्की लेकर पांवटा साहिब आ रहा था ट्रक चालक, 2.350 किलो खेप के साथ गिरफ्तार

पुलिस थाना माजरा के तहत SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 2 किलो 350 ग्राम भुक्की (पॉपी हस्क) के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : पुलिस थाना माजरा के तहत SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 2 किलो 350 ग्राम भुक्की (पॉपी हस्क) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को SIU नाहन की टीम बेहड़ेवाला स्थित चौधरी ढाबा के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने ट्रक में हरियाणा की तरफ से भुक्की की खेप लेकर पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  बच्चा गोद दिलाने वाले गिरोह पर हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 और दबोचे, अब तक 9 गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की और तलाशी ली। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुखवीर निवासी तहसील पांवटा साहिब बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद हुई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  लिफ्ट हादसे पर भड़की सीटू, फार्मा कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More