HomeHimachalMandiआंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 22 अगस्त...

आंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 22 अगस्त तक करें आवेदन

आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए साक्षात्कार 2 सितंबर, 2026 को उपमंडलाधिकारी (ना.) कोटली के कार्यालय में होंगे।

मंडी : बाल विकास परियोजना मंडी रिवालसर, जिला मंडी के तहत ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल के आंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में आंगनबाड़ी सहायिका का पद भरा जाना है। एक विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इच्छुक स्थानीय महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए साक्षात्कार 2 सितंबर, 2026 को उपमंडलाधिकारी (ना.) कोटली के कार्यालय में होंगे।

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित वांछित दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ 22 अगस्त, 2026 तक बाल विकास परियोजना, रिवालसर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना, रिवालसर के दूरभाष नंबर 01905-240325 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More