HomeRashifalAaj Ka Rashifal 8 August 2026: मेष को धन लाभ, कन्या की...

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: मेष को धन लाभ, कन्या की होगी तारीफ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

आज कहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं खर्च और पारिवारिक तनाव परेशानी बढ़ा सकता है। नौकरी, कारोबार, यात्रा और प्रेम संबंधों को लेकर सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानें मेष से मीन तक का राशिफल।

आज कहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं खर्च और पारिवारिक तनाव परेशानी बढ़ा सकता है। नौकरी, कारोबार, यात्रा और प्रेम संबंधों को लेकर सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानें मेष से मीन तक का राशिफल।

मेष राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : मेहरून | उपाय : आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

वृष राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

मिथुन राशि
आज का अधिकतर समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे। दिन के समय कुछ अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच-समझकर निवेश करें। आज कुछ लोग आपके दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

कर्क राशि
धैर्य बनाए रखें, आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर बुरे वक्त से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : आसमानी नीला | उपाय : चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

सिंह राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : जामनी | उपाय : आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 7 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, क्लिक पर जानें सभी 12 राशियों का हाल 

तुला राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको हर स्थिति में पैसा कमाने की जिद्द रहेगी। झगड़ा होने की पूरी संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

धनु राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : काला | उपाय : यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते डालें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 28 जनवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

मकर राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

मीन राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सतनाजा दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More