- दिन कुछ लोगों के लिए कारोबार में लाभ, अचानक धन प्राप्ति और पुराने दोस्तों से मुलाकात की खुशियां ला सकता है। आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य और पारिवारिक विवादों को लेकर सतर्क रहना होगा।
मेष राशि
आज धैर्य बनाए रखें। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता दिला सकते हैं। अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। बच्चे घर के कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। खानपान पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : कुल देवता की पूजा करें।
वृष राशि
आज आप बड़ी-बड़ी बातें तो कर सकते हैं, लेकिन उनके मुताबिक काम पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। शारीरिक परेशानी को लापरवाही में न लें। चोट लगने का भय बना रह सकता है। आर्थिक नुकसान की संभावना है। दूसरों की बातों में आकर धन का नुकसान हो सकता है, इसलिए चापलूसों से दूर रहें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : कुत्ते को दूध पिलाएं।
मिथुन राशि
आज कार्यों में कई अड़चनें आ सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। दूसरों पर धन खर्च हो सकता है। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और काम का बोझ बना रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं भी हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | भाग्य प्रतिशत : 48% | उपाय : श्रीराम स्तुति का पाठ करें।
कर्क राशि
पेट से संबंधित परेशानियां आपको घेर सकती हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है और अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। आज कोई आपसे आर्थिक मदद भी मांग सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : तांबे के बर्तन में पानी भरकर उपयोग में लाएं।
सिंह राशि
अगर आपने बाहर घूमने-फिरने की योजना बनाई है, तो समय हंसी-खुशी और सुकून में बीत सकता है। कोई पुराना मित्र कारोबार में मुनाफा कमाने की सलाह दे सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना खास रहेगा। व्यावसायिक साझेदारों का सहयोग मिलेगा और साथ मिलकर लंबे समय से अटके काम पूरे कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 76% | उपाय : फटे-पुराने कपड़े और रद्दी सामान घर से बाहर निकालें।
कन्या राशि
आज धन से संबंधित कोई मामला सुलझ सकता है। आपका स्वभाव मजाकिया रहेगा और घर-परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। किसी काम के लिए घर से जल्दी निकलना पड़ सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। दोस्तों का पूरा साथ और सुख मिल सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : मैजेंटा | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : तांबे की कोई वस्तु धारण करें।
तुला राशि
किसी सज्जन व्यक्ति की आध्यात्मिक बातें आपको संतोष और ढांढस बंधा सकती हैं। अचानक धन प्राप्त हो सकता है, जिससे खर्चों और बिलों को संभालने में मदद मिलेगी। आपका मजाकिया स्वभाव आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पैसों के मामले में सावधान रहें। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। शाम के समय यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ की संभावना है और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : गरीब कन्याओं की मदद करें।
धनु राशि
आज आत्मविश्वास के बल पर कई मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर समय और धन खर्च हो सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रह सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 64% | उपाय : घर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धन आगमन की संभावना है और घर पर कोई मेहमान आ सकता है। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली समस्याएं मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं। किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्य प्रतिशत : 55% | उपाय : भगवान शंकर की पूजा करें।
कुंभ राशि
आज का दिन थकान भरा रह सकता है और यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लोग आपसे शारीरिक या आर्थिक मदद मांग सकते हैं। खानपान पर संयम बरतें। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है और पैसे गुम होने की आशंका भी है। दूसरों के बहकावे में आकर धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : पीने के पानी का घड़ा गरीबों को दान करें।
मीन राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन से कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी आ सकती है। मौज-मस्ती भरी यात्राओं का आनंद ले सकते हैं और पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, दोपहर के बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 62% | उपाय : सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
