HomeHimachalChambaचंबा में 6 दिन रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया, 13 को मंगलोह में...

चंबा में 6 दिन रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया, 13 को मंगलोह में वन महोत्सव की करेंगे अध्यक्षता

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 9 से 14 अगस्त तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 9 से 14 अगस्त तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 9 अगस्त को शाम 8 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 10 अगस्त को सुबह 11 बजे और दोपहर बाद 2 बजे जनजातीय भवन सिहुंता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित विभिन्न पंचायतों के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: नाहन में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बिरोजा से लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा, चालक सुरक्षित

11 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11 बजे व दोपहर 2 बजे अंबेडकर भवन त्रिमथ, चुवाड़ी में विभिन्न पंचायतों के चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, 12 अगस्त को बनीखेत के सामुदायिक भवन पधर में सुबह 11 और दोपहर बाद 2 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 13 अगस्त को मंगलोह, ग्राम पंचायत तुरकड़ा (चुवाड़ी) में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 14 अगस्त को सिहुंता से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  आधी रात महिला RTO की बड़ी कार्रवाई, नाहन के दोसड़का में नाकेबंदी कर 27 ट्रकों पर ठोका 9.17 लाख का जुर्माना
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More