HomeHimachalHamirpurसंगीत शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 58 अभ्यर्थी पास; 18...

संगीत शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 58 अभ्यर्थी पास; 18 अगस्त को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि संगीत शिक्षक पोस्ट कोड-26021 के 118 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 63 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 58 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जो 18 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

ये भी पढ़ें:  अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, जगह-जगह चला विशेष अभियान, 39 वाहन जब्त

इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे दबोचा गया आरोपी

Latest Articles

Explore More