HomeHimachalSirmaurसुरेश शर्मा को मिली श्री रेणुकाजी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष की कमान,...

सुरेश शर्मा को मिली श्री रेणुकाजी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष की कमान, बोले- पूरी ताकत से मजबूत करेंगे संगठन

श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल की कमान सुरेश शर्मा संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें श्री रेणुकाजी कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

नाहन : श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल की कमान सुरेश शर्मा संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें श्री रेणुकाजी कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुरेश शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और विशेष रूप से पीसीसी अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार का आभार जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ कांग्रेस संगठन को और मजबूत करेंगे।

सुरेश शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह सभी वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पावरलिफ्टर्स का कांगड़ा में कमाल, सचिन और वीर ने जीते 'गोल्ड', बने स्टेट चैंपियन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के हाथ मजबूत करने के लिए वह पूरी सक्रियता से काम करेंगे।

सुरेश शर्मा ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से अपना योगदान देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  DC ऑफिस मंडी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, भवन करवाया खाली, भारी सुरक्षा बल तैनात
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More