HomeHimachalSirmaur28 साल भारतीय सेना में देश सेवा कर गांव लौटे कैप्टन नरेंद्र...

28 साल भारतीय सेना में देश सेवा कर गांव लौटे कैप्टन नरेंद्र चौहान, डांडाआंज में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

कैप्टन नरेंद्र चौहान ने अपने सैन्य सेवाकाल का अधिकतर समय भारतीय पैरा फोर्स में रहते हुए देश सेवा में बिताया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के डांडाआंज गांव में उस समय माहौल भावुक और गौरवपूर्ण हो गया, जब भारतीय सेना में 28 वर्षों तक देश सेवा के बाद कैप्टन नरेंद्र चौहान अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान उनका ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

कैप्टन नरेंद्र चौहान ने अपने सैन्य सेवाकाल का अधिकतर समय भारतीय पैरा फोर्स में रहते हुए देश सेवा में बिताया। लंबे समय तक सेना में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद जब वह डांडाआंज पहुंचे तो उनके सम्मान और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी एकत्रित हुए।

कैप्टन नरेंद्र चौहान के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि 28 वर्षों तक भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा करने वाले कैप्टन नरेंद्र चौहान का गांव लौटना उनके लिए गर्व का अवसर है।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

स्वागत कार्यक्रम में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, भूतपूर्व सैनिक संगठन एवं जिला परिषद सदस्य खतरी ठाकुर, कांग्रेस नेता मनीष तोमर, पंचायत प्रधान दिनेश चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More