HomeUncategorizedहिमाचल में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों...

हिमाचल में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें पूरा अपडेट

हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी राहत देने के मूड में नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार यानी 10 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी राहत देने के मूड में नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार यानी 10 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर, मंडी और सोलन जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

11 अगस्त को भी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अगस्त को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दोनों दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 12 से 15 अगस्त तक एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी मेले में चंडीगढ़ के आशीष ने जीता विशाल दंगल, दिल्ली के चिराग को हराकर बने चैंपियन

किन्नौर-लाहौल स्पीति में तेज हवाओं का अलर्ट
15 अगस्त तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कम और मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

118 सड़कें बंद, 835 करोड़ का नुकसान
भारी बारिश का असर प्रदेश के जनजीवन पर भी पड़ा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मूसलाधार बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं के कारण प्रदेश में 118 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 44, कुल्लू में 39, शिमला में 13, चंबा में 7, सिरमौर में 6, कांगड़ा में 5, ऊना में 3 और सोलन में एक सड़क बंद है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा! 2 अगस्त तक कई जिलों में हाई अलर्ट; फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी

बारिश से 18 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इस मानसून सीजन में प्रदेश को अब तक करीब 835 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More