HomeHimachalHamirpurHPRCA ने जारी किया इतिहास-अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, 443 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट...

HPRCA ने जारी किया इतिहास-अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, 443 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों के 86-86 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों के 86-86 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। दोनों परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इतिहास शिक्षक पोस्ट कोड-26025 के 86 पदों के लिए कुल 2648 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2152 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 217 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जो 16 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर निकली भर्ती, कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल जारी, जानें कब कहां होंगे

उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र शिक्षक पोस्ट कोड-26030 के 86 पदों के लिए कुल 1246 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1032 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 226 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जो 29 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने थुनाग और जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, स्वयं बांटी राहत सामग्री

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More