होमHimachalMandiआगामी सेब सीजन-2026 के लिए सीए स्टोर्स की दरें घोषित, 15 सितंबर...

आगामी सेब सीजन-2026 के लिए सीए स्टोर्स की दरें घोषित, 15 सितंबर तक कर सकेंगे बुकिंग

हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) ने आगामी सेब सीजन 2026 के लिए नियंत्रित वातावरण भंडारों (सीए स्टोर्स) में सेब भंडारण की दरें तय कर दी हैं।

मंडी : हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) ने आगामी सेब सीजन 2026 के लिए नियंत्रित वातावरण भंडारों (सीए स्टोर्स) में सेब भंडारण की दरें तय कर दी हैं। किसानों और उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुल क्षमता का 20 प्रतिशत हिस्सा विशेष रूप से राज्य के किसानों के लिए आरक्षित किया गया है।

निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बिना क्रेट/बॉक्स के भंडारण दरें 1.60 रुपए प्रति किलो प्रति माह और क्रेट/बॉक्स सहित 1.70 रुपए प्रति किलो प्रति माह निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि एचपीएमसी ने कुछ सुविधाओं को किराए पर भी दिया है, जिनमें जड़ोल-टिक्कर और रिकांगपिओ (मेसर्स अदानी एग्रीफ्रेश लिमिटेड), रोहड़ू (मेसर्स एएनजीडी फ्रूट रैंच प्रा. लि.), ओड्डी (मेसर्स पीजी ट्रेडर्स) और कटलोग-चच्योट (मेसर्स ग्रीन लीफ कोकोस) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  बिंदल बोले- 'कांग्रेस अब सत्ता से आउट होने वाली है', पंचायती राज चुनावों में जनता ने दे दिया साफ संदेश

उन्होंने बताया कि जिला शिमला में जड़ोल टिक्कर में कुल भंडारण क्षमता 2062 मीट्रिक टन है, जिसमें से 412 मीट्रिक टन किसानों के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार जिला किन्नौर में रिकांगपिओ में कुल 250 मीट्रिक टन क्षमता में से 50 मीट्रिक टन आरक्षित, शिमला जिला के रोहड़ू में 2020 मीट्रिक टन में से 404 मीट्रिक टन आरक्षित, ओड्डी में कुल 700 मीट्रिक टन में से 140 मीट्रिक टन आरक्षित, मंडी जिला के कटलोग (चच्योट) में 500 मीट्रिक टन में से 100 मीट्रिक टन आरक्षित तथा शिमला जिला के गुम्मा में एचपीएमसी के स्टोर में कुल 2017 मीट्रिक टन में संपूर्ण क्षमता किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत, 3 लोग घायल

प्रवक्ता ने बताया कि बुकिंग की अंतिम तिथि 15 सितम्बर, 2026 निर्धारित की गई है। लॉक-इन अवधि चार महीने की होगी और बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक किसान ऑनलाइन माध्यम से http://www.hpmc.in पर या संबंधित एचपीएमसी शाखा कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बागवानों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते आवेदन प्रस्तुत करें ताकि उन्हें आरक्षित स्थान का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे के साथ पकड़े गए गेस्ट हाउस में ठहरे ये आरोपी, इस पर दर्ज हैं 51 आपराधिक मामले, जांच में खुलासा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More