HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर की जिलावासियों से अपील: सर्वेक्षण कार्य में करें पूर्ण सहयोग,...

DC सिरमौर की जिलावासियों से अपील: सर्वेक्षण कार्य में करें पूर्ण सहयोग, सही और पूर्ण जानकारी देना जरूरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey -PLFS) का कार्य जिला सिरमौर में गत जुलाई माह से किया जा रहा है।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey -PLFS) का कार्य जिला सिरमौर में गत जुलाई माह से किया जा रहा है।

इस सर्वेक्षण के माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी तथा श्रम बल में जनसंख्या की भागीदारी से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी एकत्रित की जाएगी और प्राप्त आंकडे़ सरकार को रोजगार सृजन तथा सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित प्रभावी नीतियां एवं कार्यक्रम बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त सभी जानकारी को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  गुलेरी जयंती पर लदरौर में सजी कवियों की महफिल, साहित्यकारों ने किया रचनात्मक योगदान का स्मरण

उपायुक्त ने जिला वासियों, ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों व नगर पंचायतों से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें और सर्वेक्षण के लिए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जिला में सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने परखी स्वच्छता कार्यों की प्रगति, राज्यस्तरीय महिला दिवस की तैयारियों पर की चर्चा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More