HomeHimachalHamirpurस्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्या...

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्या बड़े ऐलान किए? क्लिक पर जानें

हिमाचल प्रदेश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित किया गया

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्यस्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के साथ कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम जनता के लिए कई घोषणाएं की।

ये बड़े ऐलान किए…
• वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी।

• प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  सरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल में वित्तीय अनुशासन की दिशा मेें उठाए कारगर कदम : सीएम

• प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा।

• वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त Class-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।

• Class-I एवं Class-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा।

• वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।

• जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे।

• 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने जारी किए 4 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, 3 अगस्त से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More