HomeHimachalSirmaurस्वतंत्रता दिवस त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का पर्व :...

स्वतंत्रता दिवस त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का पर्व : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आजादी का महान पर्व देश के लाखों-लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। 

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आजादी का महान पर्व देश के लाखों-लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। देश की स्वतंत्रता के लिए हजारों वीरों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। लगभग एक हजार वर्षों के लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।

डॉ. राजीव बिंदल आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावाला भूड़ में पंचायत द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को नमन किया।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हर्ष और उल्लास का दिन है, वहीं यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बलिदानियों को स्मरण करने का भी अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  पिपलीवाला स्कूल की PGT अर्पिता मित्तल के काम को मिली पहचान, ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

40 पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान क्षेत्र के 40 पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। डॉ. बिंदल ने देश की रक्षा एवं राष्ट्र सेवा में इन पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए योगदान को नमन करते हुए उनके त्याग, समर्पण एवं सेवाभाव का स्मरण किया।

विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम
डॉ. बिंदल ने कहा कि आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। देश के प्रत्येक नागरिक के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए मिलकर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए बजट में किए बेहतरीन प्रावधान, कांग्रेस कर रही गुमराह: डॉ. बिंदल

ये रहे मौजूद
समारोह में बीडीसी अध्यक्ष रमेश चौधरी, उपाध्यक्ष माया देवी, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला शर्मा, पंचायत प्रधान कोमल राय, उपप्रधान नाज़िम खान, पूर्व प्रधान रीतू, महेंद्र ठाकुर, प्रेम, सुनीता, पूर्व उपप्रधान आदिल, पूर्व बीडीसी सदस्य परमिता, माता त्रिलोकपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला प्रवक्ता प्रीत मोहन शर्मा, युवा मोर्चा के राजीव चौधरी व यशपाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में बरसात से खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत, नगर परिषद के जनरल हाउस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More