होमHimachalSirmaurसिरमौर में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म! सदमे में परिजन, FIR दर्ज...

सिरमौर में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म! सदमे में परिजन, FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन की शाम करीब सात बजे बच्ची की मां काम के सिलसिले में विकासनगर गई हुई थी। घर लौटने पर उसे बेटी और बेटा घर पर नहीं मिले। रात करीब 10 बजे बेटा अकेला घर लौटा। बहन के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह साथ में थी, लेकिन वह अचानक गायब हो गई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान एक सुनसान जगह से बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं, जहां स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति मौके से भाग निकला, जबकि उसकी मोटरसाइकिल वहीं रह गई। लोगों ने बच्ची को परिजनों को सौंपा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से मिली मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की दर्दनाक मौत; पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More