होमHimachalHamirpurसाइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन...

साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलावा

यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी के शिक्षकों के 114 पदों को पोस्ट कोड-26031 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजी के शिक्षकों के 114 पदों के लिए 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 74 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 5 साल की बच्ची समेत दिल्ली के 3 पर्यटकों की गई जान, 3 गंभीर

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, दस्तावेज जांच के बाद अंशुल शर्मा का चयन

ये भी पढ़ें : सितंबर में लॉन्च होगी ‘हिम जलदूत मंडी’ ऐप, घर बैठे दिखेगा पानी की गुणवत्ता का लाइव स्टेटस : मुकेश अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें:  टीजीटी नॉन मेडिकल का फाइनल परिणाम घोषित, 333 उम्मीदवारों का चयन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More